लक्सर में साइकिल सवार बुजुर्ग को फावड़े से काट डाला, दौड़ा-दौड़ाकर किया हमला

हरिद्वार जिले के लक्सर में एक खतरनाक घटना हुई है. एक बुजुर्ग को एक शख्स ने दौड़ा-दौड़ाकर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया. आनन-फानन में गांव वाले बुजुर्ग को अस्पताल ले गए. अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से इलाके में रोष है.लक्सर में सुल्तानपुर से अपने गांव ओसपुर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दिया. बुजुर्ग रास्ते से जा रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमला होते ही बुजुर्ग ने भागने की कोशिश की. लेकिन वो हमलावर उन्हें दौड़ाते हुए भी हथियार के मारता रहा. इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आते देख हमला करने वाला व्यक्ति भाग निकला. मौके पर पहुंचे घायल व्यक्ति के परिजन घायल को लेकर अस्पताल गए. अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमला करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने हमलावर व्यक्ति से पूछताछ की. पता चला कि इस शख्स ने फावड़े से बुजुर्ग पर हमला किया था.

दरअसल रविवार को सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ओसपुर सुल्तानपुर से दोपहर करीब 11:30 बजे साइकिल से अपने गांव ओसपुर जा रहे थे. जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तो वहां खड़े किसी संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर हमला करने वाला व्यक्ति भाग निकला. कुछ लोग उस व्यक्ति का पीछा करने लगे.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!