सीएम धामी ने ली बैठक, पाकिस्तानियों को चिन्हित कर वापस भेजने के दिए निर्देश, जनता से भी की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़े कदम उठाए है, जिसमें एक वापसी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने का आदेश है. इसी को लेकर शनिवार 26 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर बैठक की. इस दौरान सीएम धामी ने उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए.

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए. किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए.

इसके अलावा सीएम धामी ने पहलगाम में आतंकी हमले के देखते हुए अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट करने का निर्देश दिया. सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा तय समय अर्थात 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. ऐसे में यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए.

साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत ही नजदीकी थाना का सूचित करें. इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.

बता दें कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है. वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए है.

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!