दून अस्पताल में मजार तोड़े जाने पर युवक की आपत्तिजनक पोस्ट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल

जिले के सरकारी दून अस्पताल स्थित अवैध मजार को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने तथा पहलगाम आतंकी घटना पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को चेतावनी दी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मजार तोड़े जाने के बाद साहिल खान नाम के युवक ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में धर्मपुर चौक पर स्थित मंदिर तोड़ने की धमकी दी और पहलगाम घटना को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री डालकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया । देहरादून के नेहरू कॉलोनी का रहने वाला खान ऑटो चलाने का काम करता है ।

गौरतलब है कि सरकारी दून अस्पताल के परिसर में अवैध रूप से बनी दशकों पुरानी मजार को शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार सभी सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखी जा रही है और इस प्रकार के वीडियो प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है । पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस प्रकार की पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना अपेक्षित है और ऐसी पोस्ट डालने वालों या प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!