खलंगा के जंगलों में फेंसिंग को लेकर बवाल, पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया जंगल बचाओ आंदोलन

देहरादून के खलंगा क्षेत्र में रिज़र्व फॉरेस्ट की भूमि पर फेंसिंग का मामला गरमाता जा रहा है. करीब 40 बीघा जंगल भूमि पर तारबाड़ किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल बचाने के लिए आगे आए हैं और जंगल बचाओ आंदोलन की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जमीन इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस को लीज पर दी जा रही है, जिसके तहत रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया में तारबाड़ की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जंगल को काटा गया या सीमित किया गया तो इससे पर्यावरण को नुकसान होगा.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकार और वन विभाग इस भूमि को संरक्षित क्षेत्र घोषित करें और किसी भी प्रकार की निर्माण या कब्जा प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए. साथ ही ITBP को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर भूमि आवंटित की जाए जिससे वन क्षेत्र की सुरक्षा बनी रहे. मामले ने धीरे-धीरे तूल पकड़ना शुरू कर दिया है.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!