सेना के जवान के साथ पुलिसकर्मियों की बर्बरता, चकराता विधायक ने त्यूणी थाने का किया घेराव; पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

राजधानी देहरादून में चकराता विधानसभा के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक सेना के जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बरता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा आरोपी दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन, फिर भी यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।

सेना के जवान के साथ मारपीट मामले में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने स्थानीय जनता के साथ त्यूणी थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और त्यूणी थाना पुलिस पर उत्पीड़न व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व त्यूणी थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक सेना के जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता व मारपीट की गई थी। इस घटना की चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की।

चकराता विधायक ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने आरोपी दो सिपाहियों को सस्पेंड भी कर दिया था। लेकिन, इस कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ त्यूणी थाने का घेराव किया। मामले को सदन में उठाने और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!