डाट काली मंदिर के पास कारों की भयंकर भिड़ंत, एक की मौत, 3 घायल

राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं धूलकोट डाट काली मंदिर के पास आज तेज रफ्तार कारों की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की पड़ताल तेज कर दी है.

जानकारी के मुताबिक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही काले रंग की होंडा एकॉर्ड से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के दौरान देहरादून से ही विकासनगर जा रही तीसरी सफेद रंग की वेन्यू गाड़ी का चालक भी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और इस हादसे की चपेट में आ गया. एक के बाद एक तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा धूलकोट डाट काली मंदिर के पास हुआ. हादसे की वजह तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से गाड़ी ड्राइव करना माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!