उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरे पत्थर, एक महिला की मौत

उत्तराखंड के चमोली में आज अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई. पहला हादसा आज सुबह बदरीनाथ हाईवे के पातालगंगा के पास हुआ. यहां पर बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए. पत्थरों की बरसात इस कदर हुई कि कार चकनाचूर हो गई. जबकि, इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि, एक पुरुष और एक बच्चा घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, दूसरा हादसा बदरीनाथ में मुचकुंद गुफा के पास हुआ. यहां भी एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. इस भूस्खलन की वजह से केदारनाथ में बीते दिनों अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई थी. आज बदरीनाथ में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है. यहां हरियाणा का रहने वाला एक परिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपनी कार संख्या HR 22 T 5713 से लौट रहा था. तभी पातालगंगा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर आ गिरे.

पत्थरों की चपेट में आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में हरियाणा की रहने वाली शिल्पा नाम की एक महिला की मौत हो गई. एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया. जिन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!