उत्तराखंड में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, 70 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले पाए गए हैं. जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है. अभी तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से 58 उत्तराखंड, जबकि 12 मरीज राज्य के बाहर से हैं. इस संक्रमण से अब तक 53 मरीज रिकवर हो गए हैं.

कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक सामने आए मामलों में से किसी भी मरीज में कोई भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं. उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि अब तक 701 लोगों की जांच की जा चुकी है. फिलहाल पांच एक्टिव केस हैं, इनमें से तीन रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक मरीज कैलाश अस्पताल और एक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है देहरादून में हो रही बारिश के बीच बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं.

इनमें तीन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज एम्स ऋषिकेश, जबकि एक मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में भर्ती है. अभी तक डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8173 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं. देहरादून जिले में अब तक 138 मामले रिपोर्ट हुए हैं. इनमें से 72 ड़ेंगू रोगी देहरादून, 66 मामले बाहर से हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 116 मरीज रिकवर हो गए हैं. फिलहाल 22 डेंगू के केस एक्टिव हैं. जिसमें 11 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, चार हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट, चार मरीज एम्स ऋषिकेश, एक मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल और दो मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    One thought on “उत्तराखंड में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, 70 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

    Leave a Reply to * * * Win Free Cash Instantly: https://motorolapromociones.com/index.php?p506bj * * * hs=62e234977cb700e31835c2c1101a5aa7* ххх* Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!