उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तूफान और 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

इसके साथ हि पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं,मसूरी में बीते मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते मालरोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोगों को सड़क पार करने के लिए रेलिंग का सहारा लेना पड़ा।

बीते मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित रही। ठंडी हवाओं और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम के चलते पर्यटक भी ज्यादातर समय होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे, जिससे पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लगातार बारिश से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

Related Posts

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
error: Content is protected !!