देहरादून में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

उत्तराखंड में आज सड़क हादसों का दिन रहा. रुद्रप्रयाग में एक मिनी बस और कार हादसे की शिकार हो गई. वहीं विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और घायल को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी.हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए. बताया जा रहा कि कार में चार लोग सवार थे. सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और घायल को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के अनुसार बीती देर रात को विकासनगर से चकराता की ओर जा रही एक अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. गौर हो कि आज बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के समीप एक मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई. वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे. वहीं वाहन सवार 10 यात्री पहाड़ी पर छिटक कर घायल हो गए. वहीं दूसरी ओर एक कार सन बैंड के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!