नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला, अब SIT करेगी जांच, पीड़िता की मां ही है आरोपी – roglognews

नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला, अब SIT करेगी जांच, पीड़िता की मां ही है आरोपी

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीते दिनों नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस पीड़िता की मां और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है. वहीं अब इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई. एसआईटी टीम का गठन भी कर दिया गया है.

आरोप है कि मां ने ही अपने प्रेमी और अन्य दोस्त से अपनी सगी नाबालिग बेटी का कई बार सामूहिक दुष्कर्म कराया है. आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता भी रही है. इस केस के सामने आने के बाद बीजेपी ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वहीं उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से अब इस मामले में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन कर उसे जांच की जिम्मेदारी सौंपी है.

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी सिटी पंकज गैरोला की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है. टीम में सीओ लक्सर नताशा सिंह सहित कई अन्य अनुभवी अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं. टीम को निर्देशित किया गया है कि जांच निष्पक्ष और गहराई से की जाए. एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट व अन्य कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता की मां बीजेपी की पूर्व नेता है, जो अपने पति से अलग अपने प्रेमी के साथ रहती थी. महिला के साथ उसकी बेटी भी रहती थी. आरोप है कि इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी और एक अन्य दोस्त से अपनी ही नाबालिग बेटी का कई बार होटलों में सामूहिक दुष्कर्म कराया.

इसी बीच नाबालिग पीड़िता कुछ समय के लिए अपने पिता के पास रहने आ गई थी, लेकिन वो काफी गुमसुम सी रहती थी. बेटी के इस तरह से गुमसुम रहना का पिता ने कारण पूछा तो पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया. बेटी की आपबीती सुनकर पिता के पैर तले की जमीन खीसक गई थी. इसके बाद नाबालिग बेटी के पिता ने ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. फिलहाल नाबालिग पीड़िता की आरोपी मां और उसके दोनों साथी हरिद्वार जेल में बंद है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!