हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया गंगा किया पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां उन्होंने सबसे पहले हरिद्वार की हर की पैड़ी पर जाकर नदी उत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना भी की. उसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ऋषिकुल मैदान में आयोजित विकास संकल्प विशाल जनसभा में पहुंचे. जहां सीएम धामी ने उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाई.

धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पूरे होने पर कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी. तब उत्तराखंड विषम परिस्थिति से गुजर रहा था. उस समय महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद बाजार में टिक नहीं पाए. हमने एक हजार करोड़ कर पैकेज की व्यवस्था कर उसे गति देने के काम किया. सीएम धामी ने अपने चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी के मार्गदर्शन से राज्य में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू किया. जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी मिली.

सीएम धामी ने कहा उनका संकल्प उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का है. सीएम धामी ने आज के दिन नदी उत्सव की शुरुआत करने पर कहा कि आज इसका शुभारंभ मां गंगा के प्रांगण से कर कर रहे हैं. जिसमें राज्य की सभी नदियों का उत्सव मनाया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कांवड़ के दौरान आने वाले शिवभक्तों को खाने में शुद्ध भोजन मिले. जिस प्रकार से मां गंगा पतित पावनी है उसी तरह से उनका प्रयास है कि यहां आने वाले कांवड़ियों को शुद्ध भोजन मिले. उसके लिए निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चार पूरे होने पर मां गंगा का पूजन किया. ऋषिकुल मैदान में जनसभा को संबोधित किया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!