अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी थार, दो घायल – Doon Ujala

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मसूरी-देहरादून रोड पर चुनाखाला के पास एक हादसा हो गया. शुक्रवार को एक तेज रफ्तार थार वाहन पहाड़ से टकराकर पलट गई, हादसे में दो लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चश्मदीदों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सीधा पहाड़ी से जा टकराया.

बता दें कि बीते दिन भी एक थार वाहन मसूरी टिहरी बाईपास रोड आईडीएच बिल्डिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक युवती और एक युवक घायल हो गए थे. मसूरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कारण माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बीआर09-एक्यू- 0018 महिंद्रा थार रोड पर पलटी हुई है. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि थार मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी, जो चुनाखाला के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर रोड पर ही पलट गई. वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं.

उक्त वाहन को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया. उन्होंने बताया कि घायल अनिकेत आनंद पुत्र अमित कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बेवूसाई डाक बंगला चौक बिहार व ऋषभ कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी चालक नगर बेबुसाई बिहार उम्र 19 मामूली रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर बरसात के मौसम में जब सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!