मसूरी मॉल रोड पर आइसक्रीम शॉप पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. मॉल रोड पर धुएं के गुबार और आग की भीषण लपटों से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया. वहीं आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान मिनटों में जलकर राख हो गया. वहीं दुकान के आस-पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और फायर सर्विस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही तत्काल मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

फायर सर्विस अधिकारी ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि आग इतनी भीषण थी कि फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही दुकान पूरी तरह जल चुकी थी. आइसक्रीम की दुकान में फ्रिज, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौजूद थी, जो जलकर खाक हो गया है. दुकान मालिक का कहना है कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार
    error: Content is protected !!