देहरादून नवादा कॉलोनी में हाथियों ने मचाया तांडव, गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान, घरों में भी की तोड़फोड़

राजधानी देहरादून में कल देर रात हाथी ऐसी जगह पहुंच गए जहां पर पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं कर सकता. नवादा की कॉलोनी में शायद ही कोई वहां पर रहने वाला व्यक्ति इस बात की कल्पना कर सकता है कि हाथी उस जगह पर भी पहुंच सकते हैं. शहर के बीचों-बीच इस रिहायशी इलाके में जब हाथी पहुंचे तो न केवल उन्होंने वहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया बल्कि घर में घुसने की कोशिश करते हुए घरों की दीवारों और दरवाजे तक हाथियों ने तोड़ कर रख दिया.

उत्तराखंड में जंगली जानवर लगातार रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहे हैं. कुमाऊं और गढ़वाल के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बाघ, हाथी और अन्य जंगली जानवर खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं. हरिद्वार भी ऐसे जंगली जानवरों से बेहद परेशान है. यहां भी नेशनल हाईवे से लेकर गंगा किनारे कई बार गजराज आ धमकते हैं. ताजा मामला राजधानी देहरादून के नवादा क्षेत्र का है. नवादा में देर रात लगभग 2 बजे दो हाथी अपने बच्चों के साथ कॉलोनी में घुस गए. हाथियों ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की.

यह सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चलता रहा. बताया जा रहा है कि हाथियों ने चार स्कूटी और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए. कई तरह का नुकसान गाड़ियों को पहुंचा है. इतना ही नहीं कुछ घरों की दीवारों को इन हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है. इतना ही नहीं हाथियों ने एक घर में घुसने की कोशिश भी की. जिससे रेलिंग और दीवार को भी नुकसान पहुंचा है. इस क्षेत्र के लोग कल रात के इस पूरी घटना के बाद डरे हुए हैं.

राजधानी देहरादून के डीएफओ नीरज शर्मा के मुताबिक वन विभाग भी इस घटना से हैरान है. इस घटना के बाद फिलहाल नवादा के इस क्षेत्र में वन विभाग ने अपने कुछ कर्मचारियों को तैनात कर दिया है. जिस जगह से यह हाथी कॉलोनी में दाखिल हुए हैं वहां पर एक बड़ी खाई खोदी जा रही है. जिससे हाथी दोबारा इस रिहायशी इलाके में ना आए. नीरज शर्मा के मुताबिक तार बाढ़ का भी प्रपोजल शासन को भेजा जा रहा है. जिससे जंगली जानवरों की आमद दोबारा इस क्षेत्र में ना हो. इसके साथ ही हाथियों ने जो नुकसान लोगों की गाड़ियों और घरों को पहुंचा है उनकी रिपोर्ट बनाकर सभी को मुआवजा दिया जाएगा.




  • Related Posts

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
    error: Content is protected !!