रुद्रपुर में नहर में मिली बोरे से ढकी लाश, मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक का ऊपरी शरीर बोरे से ढका हुआ था. मृतक के जेब से आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसकी तस्दीक की जा रही है. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

रद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजादनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से युवक के शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त करने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. मृतक के ऊपरी शरीर में एक बोरा लगा हुआ था. मृतक के जेब से एक आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसमें देवरतन सिंह निवासी बरेली दर्ज है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर मोहन पांडे ने बताया कि 17 जुलाई गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि आजादनगर वार्ड 4 ब्रिलिएंट एकेडमी स्कूल वाली रोड के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. मृतक के जेब से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!