घर में आराम फरमाता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

लक्सर रेंज के गिद्दावाली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर में घुसकर आराम फरमाता दिखा. घर में मगरमच्छ मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बमुश्किल रेस्क्यू किया.

गांव में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम बीती रात गांव में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मगरमच्छ का आकार इतना बड़ा और वजनदार था कि काबू पाने में वन विभाग टीम के पसीने छूट गए. गांव के लोगों की मदद से टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की और सुरक्षित तरीके से जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ा. करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ा गया.

रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना, रेस्क्यू किया गया और उसे गंगा नदी में छोड़ा गया है. बारिश के मौसम में अक्सर मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या अन्य जंगली जानवर नजर आएं तो घबराएं नहीं. तत्काल क्विक रिस्पांस टीम को सूचना दें या फिर वन्य जीव आपातकालीन नंबर 1962 पर संपर्क करें.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल तो रहा, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी के कारण बड़ी घटना टल गई. ग्रामीणों ने क्विक रिस्पांस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. बता दें कि 1 जनवरी 2025 से और 15 जुलाई तक वन विभाग की टीम द्वारा 161 सांप, 56 सांभर, 13 अजगर, 12 मॉनिटर लिजर्ड, 6 चीतल, 6 नीलगाय, 1 लोमड़ी,1 बाज को रेस्क्यू किया है.

गौर हो कि जून 14 को लक्सर के डूंगरपुर गांव में एक मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया था. मगरमच्छ ग्रामीण का एक हाथ चबा गया था. जिसके बाद ग्रामीण को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी. जबकि लक्सर क्षेत्र के ही गांव इस्माइलपुर में एक घर के आंगन में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया था. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा था. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!