रुड़की के पास नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार के साथ पिरान कलियार शरीफ में आए थे जियारत करने

हरिद्वार जिले में रुडकी के पास पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में परिवार के साथ जियारत करने आए दो सगे भाइयों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने परिवार के साथ धनौरी रतमऊ नदी पर बने बावनदर्रा में नहा रहे थे, इसी दौरान वहां पर बने कुंड में डूबने से उनकी मौत हो गई. दोनों यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे.

मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि उससे पहले ही परिजन दोनों भाइयों के शव लेकर चले गए थे. जानकारी के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ जिले के राव हजीरा डेल कोतवाली नगर के रहने वाले सगे भाई आरसीन (18 साल) और दानिश (19) पुत्र आतिर अपनी मां नाजमा व भाई इमरान के साथ पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे.

इसके बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला. परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, जिसके बाद परिजन भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस कराकर दोनों के शव लेकर चले गए. पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दो युवकों की बावन्दरी के कुंड में डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन परिजन उन्हें लेकर पुलिस के पहुंचने से पहले जा चुके थे.

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण नदियों और बरसाती गदेरो की जल स्तर बढ़ा हुआ है. इसीलिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वो नहाते समय नदियों में ज्यादा अंदर तक न जाए. किनारों पर बैठ कर ही नाहे. फिर भी कुछ लोग पुलिस-प्रशासन की चेतावनियों को अनसुना करते है, और अपनी जान जोखिम में डालते है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!