सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, 12 घायल – Doon Ujala

नैनीताल जिले के रामनगर में फिर सड़क हादसा सामने आया है. बीती देर रात रामनगर से देहरादून की ओर जा रही एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे के वक्त रोडवेज बस में कुल 16 यात्री सवार थे.

गौर हो कि बीती देर रात रामनगर से देहरादून की ओर जा रही एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. घटना रामनगर के टांडा क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब बस चालक ने सामने से अचानक आ रही एक कार को बचाने की कोशिश की, संतुलन बिगड़ने के कारण बस नेशनल हाईवे-309 पर एक बिजली के पोल से टकराकर पलट गई. जैसे ही बस पलटी, उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

हादसे के वक्त रोडवेज बस में कुल 16 यात्री सवार थे. हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो बच्चों गंभीर घायल हैं. हादसे की आवाज सुनकर हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद में जुट गए. रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने तुरंत गाड़ी के शीशे तोड़कर एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.

हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. बस को हटवाकर हाईवे पर यातायात को सामान्य कराया गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से सड़क से किनारे किया गया. बस उत्तराखंड रोडवेज की है, जो रामनगर डिपो से देहरादून के लिए चलती है. संभागीय परिवहन अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि यदि प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही या बस की तकनीकी खराबी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों को सूचित किया गया है, पुलिस ने सभी यात्रियों की पहचान कर ली है.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!