मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्दे

प्रदेश में तेजी से फैल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ अब सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी कीमत पर सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण, अवैध कब्जा या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने 5 अगस्त 2025 को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सख्त समीक्षा बैठक की।

बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेक्टर्स वाइज सघन निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को तत्काल चिन्हित करें और त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्राधिकरण का कोई अधिकारी लापरवाही करता पाया गया तो उसकी व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई निर्णायक फैसले लिए गए और साफ कहा गया कि अब कार्रवाई से ही व्यवस्था सुधरेगी।

एमडीडीए द्वारा अब सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सचल दस्ते गठित किए जाएंगे, जो विभिन्न सेक्टरों में सघन निरीक्षण कर अवैध निर्माणों पर निगरानी रखेंगे। हर क्षेत्र में दस्ते नियमित रूप से गश्त करेंगे और किसी भी गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया देंगे।

जहां कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण होता पाया गया, उस पर सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तत्काल की जाएगी। गंगा नदी के किनारे, आईएमए, डीआरडीओ जैसे सुरक्षा महत्व के क्षेत्रों, और हाईटेंशन लाइन के नीचे हो रहे निर्माणों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नवनिर्मित और पूर्व निर्मित व्यवसायिक इमारतों में वाटर कंजर्वेशन सिस्टम की जांच की जाएगी। जहां यह व्यवस्था नहीं मिलेगी, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिन सरकारी जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग की गई है, वहां क्रय-विक्रय न हो इसके लिए आम जनता को जागरूक किया जाएगा। साथ ही, आवश्यक आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी और रिपोर्टिंग की व्यवस्था की जाए। यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन व्यवस्था” की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां कानून का राज और जनहित सर्वोपरि है।




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!