धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए बाबा रामदेव, पतंजलि योग पीठ ने ट्रकों में राहत सामग्री भेजी

उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद कई सामाजिक संस्था और संगठन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी धराली के आपदाग्रस्त लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना की है. बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ के माध्यम से शनिवार को पतंजलि योगपीठ फेस टू से राहत सामग्री से भरे ट्रकों को धराली के लिए रवाना किया. योग गुरु बाबा रामदेव ने धराली में आई आपदा और उसके पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त की और आपदाग्रस्त लोगों के साथ खड़े होने और उनको हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

पतंजलि योग पीठ की तरफ से रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाला राशन, दाल, तेल आदि और तिरपाल धराली के पीड़ितों के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने कहा कि, हमें एक बार फिर से सोचना होगा कि उत्तराखड की बसावट कैसी हो? जिससे कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लोगों की जान जोखिम में न पड़े, जनहानि न हो, बार-बार आ रही आपदाओं से रूबरू न होना पड़े. इसके लिए आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है.

गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि उत्तराखंड में, चूंकि हिमालय की संरचना ऐसी है कि कच्चे पहाड़ हैं और वह दरकते रहते हैं. बादल फटने की घटना भी सामने आती रहती है. ऐसे में सोचना होगा कि उत्तराखंड की बसावट कैसी हो? जिससे कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लोगों की जान जोखिम में ना पड़े. जनहानि न हो और जो यह बार-बार आपदाएं देखनी पड़ रही हैं, इनसे रूबरू न होना पड़े.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!