नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, यशपाल आर्या से मारपीट का आरोप

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नैनीताल जिले में जमकर बवाल हो रहा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर अपने वोटरों यानी जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगा रही हैं. इस मामले में बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है.

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने इस मामले में तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर भी दी है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाने के साथ ही चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने के प्रयास का आरोप भी लगाया है.

दीपा दर्मवाल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्या समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यह घटनाक्रम चुनावी दबाव और डराने-धमकाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाए हैं.

वहीं बीजेपी की तरह कांग्रेस ने आरोप गया है. कांग्रेस ने बीजेपी और पुलिस पर उनके 4 समर्थित पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है. कांग्रेसियों ने पुलिस समेत 30 से 40 लोगों लोगों पर चार जिला पंचायत सदस्यों का दिनदहाड़े अपहरण का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने के साथ ही चुनाव को स्थगित करने की बात कही है.

साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि उनके और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीजीपी से भी फोन पर बात की है. कांग्रेस का आरोप है कि उनकी पार्टी की महिला प्रत्याशी के साथ भी मारपीट हुई है, उसको थप्पड़ मारे गए है.

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि नैनीताल में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था, लेकिन कांग्रेस के गुंडों ने गिरोह के रूप में चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक ने नैनीताल में किस तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है?

महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाते हुए पूछा कि 15 निर्वाचित सदस्यों के सर्टिफिकेट कांग्रेस के हाथों में कैसे आए, वो तो सदस्यों के पास होने चाहिए. महेंद्र भट्ट का आरोप है कि कांग्रेसियों ने बीजेपी की प्रत्याशियों को मारने का काम किया है. महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया है.

बता दें कि आज उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर चुनाव हो रहे है. पांच जिलों में तो बीजेपी पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध जीत चुकी है. वहीं सात जिलों में चुनाव हो रहे है, जिसमें से नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बवाल हो रहा है.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!