मशहूर लोकगायिका के पति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगने पर मुकदमा दर्ज किया है. शहर के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मशहूर लोक गायिका के पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता है.

पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने न्यायालय को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर (लोक गायिका पति) से लंबे समय से बातचीत थी. महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने आरोपी से शादी के लिए बात की तो वह मुकर गया. आरोपी ने मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी.

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

कोतवाली क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. पीड़ित परिवार के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी 16 अगस्त की सुबह से घर से लापता है. परिवार के मुताबिक उनका परिवार उत्तर प्रदेश बरेली का रहने वाला है, यहां वे बटाईदारी में खेती करते हैं.

अचानक घर से लापता हुई किशोरी की परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है. हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किशोरी का तलाश के लिए शहर भर में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और पुलिस मामले में सक्रियता से कार्य कर रही है.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!