देहरादून की दो बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में लल्लन गैंग का सरगना, नाबालिग भी अरेस्ट

शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 2 बड़ी घटनाओं का प्रेमनगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए लल्लन गैंग के सरगना समेत 2 आरोपियों जामुन वाला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया. साथ ही एक विधी विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया. आरोपियों ने गांधी रोड स्थित मोबाइल शॉप से कीमती मोबाइल और प्रेमनगर स्थित बंद घर से स्कूटी, आभूषण और अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं. बचने के लिए घटना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे.

26 जुलाई को रीना क्षेत्री निवासी वीरावड़ी प्रेमनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके चचेरे भाई के बंद घर से अज्ञात चोरों द्वारा स्कूटी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. घटना स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से संदिग्धों के हुलिए के संबंध में जानकारी ली. पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम के बाद मुखबिर की सूचना पर दोबारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपी भाई लल्लन और राजू को जामुनवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया. आरोपियों के साथ घटना में शामिल 1 नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया. आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!