पौड़ी में SUV के अंदर शख्स की आत्महत्या से हड़कंप, पहले 35 लाख हड़पने का आरोप लगाते हुए बनाया वीडियो

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के तलसारी गांव में एक शख्स ने अपने एसयूवी वाहन में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले शख्स का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो एक युवक पर 35 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाता दिख रहा है. यह रुपए जमीन के लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं. शख्स मानसिक प्रताड़ना से होकर खौफनाक कदम उठाने की बात करता भी दिख रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव में आज यानी 21 अगस्त की सुबह जितेंद्र सिंह पुत्र सतीश चंद्र (उम्र 32 वर्ष) ने अपने ही वाहन के अंदर आत्महत्या कर ली. वाहन में सिंगल बोर बंदूक और खोखा मिला है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहा है. साथ ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसकी मौत का जिम्मेदार वही है.

वीडियो में जितेंद्र सिंह आरोप लगाते हुए कह रहा है कि एक व्यक्ति ने जमीन के लेनदेन के नाम पर उससे 35 लाख रुपए कैश ले लिए थे और अब जमीन का समाधान नहीं कर रहा है. इसकी वजह वो लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था. वीडियो में जितेंद्र भावुक होते हुए कहता दिख रहा है कि अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ वही है.

बताया जा रहा है कि जितेंद्र चार-भाई बहन हैं. वो उनमें सबसे बड़ा था, जो अपनी पत्नी और परिवार के साथ देहरादून में रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

वहीं, मृतक ने वीडियो में जिसका नाम लिया था, पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया है. एसएसपी ने बताया कि आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही पुलिस अन्य वित्तीय लेन-देन और विवादों की भी तहकीकात कर रही है. जितेंद्र सिंह की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!