मौलवी पर रुड़की के मदरसे में 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

मदरसे में पढ़ने वाले मासूम बच्चे का शारीरिक शोषण करने वाले मौलवी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी मासूम बच्चे से कुकर्म करने के बाद से ही फरार था. ये पूरा मामला हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, झबरेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी. व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका सात साल का मासूम बच्चा मदरसे में पढ़ने के लिए गया था. वहीं पर मौलवी उसे अपने कमरे में ले गया और बच्चे के साथ कुकर्म किया.

आरोप है कि कुकर्म के बाद आरोपी मौलवी ने बच्चे को धमकी दी कि अगर यह बात वह किसी को बताएगा तो उसे जान से मार देगा. पीड़ित बच्चे ने घर आकर मौलवी की पूरी करतूत अपने परिजनों को बताई थी. इसके बाद ही बच्चे के पिता ने थाने तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरि‌द्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने अपनी टीम को मौलवी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए. पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मौलवी की खाताखेड़ी देवपुर सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!