आईएमए में स्विमिंग ट्रेनिंग के दौरान हादसा, पूल में डूबने से केरल के कैडेट की मौत

भारतीय सैन्य अकादमी में बुधवार शाम को तैराकी प्रशिक्षण के दौरान कैडेट की डूबने से मौत हो गई है.आईएमए प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे किसी की लापरवाही है या अन्य कोई वजह तो जिम्मेदारी नहीं है. रात में मिलिट्री अस्पताल से कैंट कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद आईएमए के अफसर शव अपने साथ ले गए.

कैंट कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे मिलिट्री अस्पताल से कैडेट की मौत की सूचना मिली. पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच करने के बाद जानकारी मिली कि आईएमए में अफसर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे 33 वर्षीय कैडेट बालू एस निवासी केरल, त्रिवेंद्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. कैडेट बालू एस का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज के माध्यम से स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के तौर पर हुआ था.

चयन के बाद आईएमए में कड़ा सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा था. पुलिस को सेना के अधिकारियों ने बताया है कि आईएमए में इन दिनों इस बैच के कैडेटों का तैराकी का सेशन चल रहा है. इसके लिए कैडेट भी तैयारी में लगे थे. बुधवार शाम को आईएमए परिसर स्थित स्विमिंग पूल में बालू एस डूब हुए मिले. उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया. मिलिट्री अस्पताल में बालू एस को मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद कैंट कोतवाली ओर कैडेट के परिवार को सूचना दी गई थी. उसके परिजन देहरादून आकर शव अपने साथ ले गए.

बता दें कि एसीसी के जरिए चयनित कैडेट तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री के साथ शुरुआती सैन्य प्रशिक्षण पूरा करते हैं. उसके बाद चौथे साल में आईएमए के कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं और अपनी अंतिम ट्रेनिंग पूरी करके पास आउट होते हैं.

आईएमए में इससे पहले भी सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं. अगस्त 2017 में दो कैडेट की 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान मौत हो चुकी थी. साल 2019 में लांघा रोड के पास एक कैडेट रात के नेविगेशन प्रशिक्षण के दौरान एक गहरी खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गया था और उसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी.




  • Related Posts

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    देहरादून – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 481 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। वहीं 16…

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    टॉप– देहरादून   स्लग –परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफस   रिपोर्ट– यशदीप आर्य   एंकर -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    उत्तराखंड में SIR 

    उत्तराखंड में SIR 

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*
    error: Content is protected !!