देहरादून चाय बागान में मिली युवती की लाश, कट्टे में बंद था शव, मुंह से निकल रहा था खून

राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिला है. युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की.

मामला श्यामपुर के आदर्श विहार इलाका का है. बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी. उन्हें कट्टा देखकर कुछ शक हुआ. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब प्लास्टिक का कट्टा खोला तो सब के होश उड़ गए. क्योंकि कट्टे से युवती का शव निकला. वैसे तो पुलिस को युवती की शरीर पर चोट को कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन मुंह से खून जरूर निकाल रहा था. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती के हाथ-पांव खरोंचें गए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. वहीं पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, ताकि उन लोगों का पता चला सके, जिन्होंने युवती की लाश यहां फेंकी है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!