मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद, गलोगी के पास से हुआ लैंडस्लाइड, यात्री फंसे

देहारदून-मसूरी मार्ग पर सोमवार सुबह को फिर से बंद गया. बताया जा रहा है कि गलोगी के पास देहारदून-मसूरी मार्ग पर बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गया, जिस कारण पूरा रोड बंद हो गया. लैंडस्लाइड की वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है. वहीं मलबा हटाने के लिए बुलाई गई जेसीबी मशीन भी खराब हो गई, जिस वजह से मलबा हटाने में ज्यादा समय लग रहा है.

रोड बंद होने की वजह से पुलिस देहरादून से मसूरी आने वाले वाहनों को कोठालगेट के पास ही रोक रही है. मलबे में हटने में करीब तीन से चार घंटे लग सकते है. वहीं रोड बंद होने से काफी पर्यटक और स्थानीय लोग बीच रास्ते में ही फंसे हुए है. पुलिस ने बताया कि दूसरी जेसीबी मशीन को मंगवाया गया है.वहीं देहरादून-मसूरी और मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड के लिहाज से नासूर बनी चुकी है. इन इलाकों में हर साल मॉनसून सीजन में लैंडस्लाइड होता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के आने वाले पर्यटकों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

बता दें कि बीते सोमवार को बारिश ने मसूरी में जमकर कहर बरपाया था. इस बारिश में देहरादून-मसूरी रोड भी कई जगह पर टूट गया था. वहीं मसूरी रोड पर शिव मंदिर के ऊपर ब्रिटिश काल में बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था. इस वजह से करीब दो दिनों तक देहरादून-मसूरी रोड बंद रहा था. टूटे हुए पुल की जगह बेली ब्रिज बनाया गया था. इसके बाद मसूरी में फंसे करीब दो हजार पर्यटकों को निकाला गया था.

इस बारिश ने न सिर्फ देहरादून-मसूरी रोड, बल्कि आसपास के कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा था. बीते सोमवार को आई तबाही के निशान मसूरी के आसपास के गांवों में अभी भी देखे जा सकते है. कई लोगों का तो इस आपदा में सब कुछ बर्बाद हो गया. सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बीते दिनों आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों को भरोसा दिया था कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी. वहीं आज फिर से गलोगी के पास भूस्खलन होने से देहरादून-मसूरी रोड बंद हो गया.

  • Related Posts

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    देहरादून में आज सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शुभम सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष  के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या…

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    आज सोमवार को मौसम ने बदली करवट प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश से मिली राहत, अब बढ़ेगा तापमान

    “सीएम धामी का आह्वान: ऊर्जा बचाएं, स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत को बनाएं मजबूत”

    “सीएम धामी का आह्वान: ऊर्जा बचाएं, स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत को बनाएं मजबूत”

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं
    error: Content is protected !!