बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन – Doon Ujala

UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर अब युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बेरोजगार युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी में बेरोज़गार युवाओं ने भैंस का पोस्टर लगाकर उसके आगे बीन बजाई। वे भैंस को धरना स्थल पर लाना चाहते थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद, युवाओं ने पोस्टर के सहारे ही धरना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बेरोजगार युवाओं की मुख्य मांग है कि विवादित पेपर को निरस्त किया जाए और मामले की सीबीआई जांच तत्काल कराई जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें धरना स्थल पर पिछले 4 दिनों से भूपेंद्र सिंह कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के बेरोजगारों की लड़ाई है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर धामी सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो 30 सितम्बर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!