मलिन बस्तियों में बुलडोजर चलाये जाने को यूकेडी ने बताया गलत

देहरादून। यूकेडी ने नगर निगम देहरादून, नगर पालिका, मसूरी और एमडीडीए द्वारा रिस्पना नदी के किनारे बसे घरों को बुलडोजर चलाकर तोडा को गलत बताया है। यूकेडी महानगर अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विनियमितिकरण के नाम पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मलिन बस्तियों के लोगों को सालों से कई सालों से छल रही है। उन्होंने कहा कि यदि विनियमतिकरण पर ईमानदारी से बोर्डो द्वारा काम होता तो आज ये गरीब लोग अपने खून पसीने की कमाई से बनाये गये घरों से बेघर ना होते।

महागनगर अध्यक्ष रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल लगातार मलिन बस्तियों के विनियमतिकरण करने के लिए लगातार संघर्षरत् रहा है। आज 2016 के बाद बसे मकानों को उजाडा जा रहा है और बकाया मकानों पर भी नगर निगम व एमडीडीए लगातार तोडने के लिए प्रयासरत् है। उन्होंने कहा कि जनहित में उसे तुरन्त रोका जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लम्बे समय से कुछ नेता मलिन वस्तियों के नाम से राज कर रहे है। लेकिन आज जब वह कष्ट में है तो एक शब्द भी उनके मुंह से नही निकल रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यदि 2016 से पूर्व का मकान अवैध था तो उन्हे नगर पालिकाओं व निगमों ने उन बस्तियों में मूलभूत सुविधायें, पानी, बिजली, मार्ग, नाली सफाई आदि की व्यवस्थाये क्यों दी? इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की खातिर जिन नेताओं ने उन्हे बसाया और जिन कर्मचारियों ने नेताओं के कहने पर पैसे का लेन-देन कर उन्हे बसाने में सहयोग किया, इसकी भी जांच की जानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मलिन बस्तियों को तोडने से पहले दूसरी जगह विस्थपित किया जाए

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!