उत्तराखंड को खनन सूचकांक में मिला दूसरा स्थान, केंद्र से मिलेगा 100 करोड़ का इंसेंटिव

उत्तराखंड को नवीनतम राज्य खनन तत्परता सूचकांक (एसएमआरआई) में अपनी श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है, जिससे वह 100 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का पात्र बन गया है. केंद्रीय खनन मंत्रालय के एक पत्र के अनुसार एसएमआरआई राज्य स्तर पर खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख पहल है.

इस पहल को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) 2025-26 में एकीकृत किया गया है. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 900 करोड़ रुपये एसएमआरआई रैंकिंग में श्रेणी ए, बी और सी में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों के लिए आरक्षित हैं. प्रत्येक राज्य 100 करोड़ रुपये प्राप्त करने का पात्र होगा.

राज्यों की निष्पक्ष और तुलनात्मक समीक्षा के लिए उन्हें उनकी खनिज संपदा के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है. श्रेणी ‘ए’ में खनिज-समृद्ध राज्य, श्रेणी ‘बी’ में मध्यम खनिज संसाधन वाले राज्य और श्रेणी ‘सी’ में सीमित खनिज संसाधन वाले राज्य शामिल हैं. श्रेणी ‘सी’ में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा और उसे अपने प्रदर्शन के लिए 100 करोड़ रुपये का केंद्रीय प्रोत्साहन मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के राजस्व वृद्धि के संदर्भ में विशेष रूप से खनन विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के खनन राजस्व में हुई 800 करोड़ की अप्रत्याशित बढ़ोतरी इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार की नवीन खनन नीति प्रभावी, पारदर्शी और सशक्त रूप से लागू की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के प्रतिनिधि व अधिकारी भी उत्तराखण्ड आकर खनन क्षेत्र में क्रियान्वित मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं. यहां की नीतियों और व्यवस्थाओं को अपने-अपने राज्यों में लागू करने के प्रयास कर रहे हैं.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!