120 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत – Doon Ujala

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा सोमवार सुबह तड़के लगभग 4 बजे का है। जानकारी के अनुसार एक डंपर नौगांव स्टोन क्रेशर से जटा नामें तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में चालक जगदीप (30) पुत्र चैन सिंह निवासी पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को टीम ने यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC नौगांव भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!