देहरादून निरंजनपुर मंडी में रॉकेट से दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. पुलिस अनुसार आग दीपावली के मौके पर रॉकेट आकर गिरा था, जिससे आग धधकी. फिलहाल पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि बीती रात कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत निरंजनपुर सब्जी मंडी के गेट संख्या एक के पास एक दुकान की छत पर रखी अंडों की खाली क्रेट में एक रॉकेट आकर गिर गया. जिसके कारण अंडे की खाली क्रेट में आग लग गई. आग लगने से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. वही नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया है कि देहरादून शहर में दीपावली की रात को 12 जगह आग लगी, जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!