हरिद्वार में 7 साल की मासूम के साथ अंग्रेजी के शिक्षक ने की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

हरिद्वार से गुरु शिष्य के रिश्ता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर एक टीचर ने स्कूल मे पढ़ने गई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। आरोपी शिक्षक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव का है। जहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसकी सात साल की बेटी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।

स्कूल में टीचर इसरान बच्चों को इंग्लिश पढ़ाता है। कई दिनों से वो मासूम के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने बच्ची को डराया। उसने कहा कि अगर उसने ये बात घर पर किसी को भी बताई तो वो उसे और उसके माता-पिता को जान से मार डालेगा।

हिम्मत कर आखिरकार मासून ने घर पर शिक्षक की घिनौनी हरकत के बारे में बुधवार को बताया। जिसके बाद बच्ची के घरवालों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गुरुवार को पुलिस ने भी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!