भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने हरिद्वार में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

महापर्व छठ से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का परिवार हरिद्वार पहुंचा। धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को यहां गंगा स्नान किया। हर की पौड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद साक्षी ने पूजा-पाठ भी किया। गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ के मुताबिक, साक्षी ने बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद गरीबों में प्रसाद वितरित किया।

धोनी की पत्नी साक्षी ने हर की पौड़ी पर अपने चेहरे को ढंककर अन्या श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा के दर्शन किए। उन्होंने मास्क लगा रखा था ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें और भीड़ न लगे। साक्षी को धोनी के साथ अक्सर धार्मिक स्थलों की यात्रा पर देखा जाता है। यहां हरिद्वार में धोनी आए थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गंगा में डूबकी लगाने के बाद धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटोर रहा है। वह वीडियो में गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ से बात करती दिख रही हैं। तन्मय वशिष्ठ उनसे पूछते हैं कि आप क्या बनगेंजवाब में जीवा ने कहा, नेचुरलिस्ट यानी वह प्रकृति की सेवा करना चाहती हैं। जीवा के इस जवाब की खूब तारीफ हो रही है और लोग लिख रहे हैं कि ऐसा धोनी की बेटी ही सोच सकती है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!