देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

भारत सरकार के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत तमाम राज्यों में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तराखंड में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से शुभारंभ किया.

उत्तराखंड के सभी सांसदों की ओर से अपने- अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा. पहले चरण के तहत न्याय पंचायत स्तर पर छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता कराई जाएंगी. खेल प्रतियोगिताओं में 5 ओलंपिक और 3 तीन पारंपरिक खेल शामिल हैं. न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का दूसरे चरण के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी. इसके बाद ब्लॉक स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रतियोगिता तीसरे चरण के तहत जिला स्तर पर कराई जाएगी. राष्ट्रीय स्तर पर सेवा पखवाड़ा के तहत 21 सितंबर से खेल प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है. 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही खेल महोत्सव का समापन होगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारत के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पुरुषों के साथ ही महिलाओं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम कार्यक्रम शुरू किये. जिसमें खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिए खिलाड़ी आगे आ रहे हैं. इसी क्रम में सांसद खेल महोत्सव भी शुरू हो गया है.

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के संयोजन में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस खेल महोत्सव के जरिए सभी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा. साथ ही खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. सीएम ने कहा उत्तराखंड सरकार, राज्य में खिलाड़ियों के उत्थान और उनको आगे बढ़ाने के लिए नई खेल नीति के साथ ही तमाम योजनाएं लागू की गई हैं. प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमी बना रहे हैं. खेल लिगेसी प्लान भी बना रहे हैं. जिसमें हजार खिलाड़ी हर साल प्रशिक्षित होकर निकलेंगे. इस साल राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!