मुनस्यारी में सीएम धामी की चाय पर चर्चा, सड़क किनारे लगाई बैठकी, अनोखा दिखा अंदाज – roglognews

मुनस्यारी में सीएम धामी की चाय पर चर्चा, सड़क किनारे लगाई बैठकी, अनोखा दिखा अंदाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर हैं. मंगलवार शाम को सीएम धामी सीमा जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में पहुंचे थे. बुधवार सुबह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अंदाज मुनस्यारी में मार्निंग वॉक पर निकले और सड़कों के किनारे स्थित दुकान पर पहुंचे. दुकान पर सीएम धामी ने चाय की चुस्कियां लेते हुए ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुनस्यारी एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल है. यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है.

इससे पहले मुनस्यारी में रात्रि प्रवास के दौरान सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लेते हुए सीमांत क्षेत्र के विकास की नई योजनाओं की रूपरेखा साझा की. सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि का सीमांत क्षेत्र अब सिर्फ सीमा नहीं शक्ति, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बन चुका है.

हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए जल्द ही सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन करने जा रही है। साथ ही नवाचार केंद्रों की स्थापना होगी जहाँ स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। भ्रमण के दौरान पुराने मित्रों से मिलकर अपने विद्यालय के दिनों की स्मृतियों को साझा किया।

मुनस्यारी में चाय की चुस्कियां लेने के बाद सीएम धामी पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में पहुंचे. यहां सीएम धामी ने ITBP के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया.

सीएम धामी ने इस मौके पर सीमांत गांवों के विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमांत गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और इन क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज गति से जारी हैं.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!