ऋषिकेश में कबाड़ी की बंद दुकान में लगी आग, एक युवक जिंदा जलकर मरा

शहर में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग लगने के दौरान एक युवक जिंदा जल गया. उसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है. युवक कबाड़ी की दुकान के अंदर कैसे पहुंचा, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक आज सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया.

बाहर से ताला लगा होने के कारण ताले को तोड़ा गया और शटर खोलकर कबाड़ में लगी आग को भी बुझाया. इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को अंदर एक युवक की बॉडी जली अवस्था में मिली. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आई और युवक की जली बॉडी को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में ले गई. अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार युवक अंदर कैसे पहुंचा.

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!