प्रेमनगर के मोहनपुर में सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई. जिससे एक व्यक्ति के नाक से खून निकलना शुरू हो गया. जिससे वो संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ जारी है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पहाड़गंज निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ डीके देहरादून के मोहनपुर पावर हाउस के पास स्मृति विहार में पिछले कई सालों से किराए के कमरे में रह रहा था. सोमवार शाम को अरुण कुमार प्रेमनगर क्षेत्र के स्मिथ नगर में स्थित एक नाई की दुकान से बाहर निकला तो आरोपी के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गला दबा दिया. जिसके कारण अरुण की नाक से खून निकलना शुरू हो गया और मुंह के बल सड़क पर गिर गया.

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अरुण को अस्पताल भिजवाया. जहां पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ की. साथ ही मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए.

प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाने पर आसपास के लोगों ने बताया कि अरुण का किसी बात को लेकर एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. आपसी मारपीट में वो बेहोश होकर सड़क पर गिर गया और दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि अरुण के खिलाफ साल 2022 में प्रेमनगर थाने में जान से मारने का प्रयास में मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया है. जिसमें उसके दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आने की जानकारी मिली है. घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि अरुण और उसके बीच पहले हुई मारपीट के कारण आपसी रंजिश चल रही थी.

 सोमवार यानी 3 नवंबर को प्रेमनगर क्षेत्र में नाई की दुकान के पास दोनों के आमने-सामने मिलने पर उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की जानकारी मिल पाएगी. अब मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!