दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तराखंड का युवक हुआ घायल, शादी की शॉपिंग करने गया था, राज्य में चेकिंग तेजदिल्ली कार ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोग घायल हुए हैं। FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें जांच कर रही हैं। इस ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है। ये युवक अपने विवाह की शॉपिंग करने अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में गदरपुर का हर्षिल सेतिया पुत्र संजीव सेतिया घायल हुआ है। संजीव सेतिया ने बताया है कि हमारे बेटे की फरवरी में शादी है। वो शादी की शॉपिंग के लिए अपनी मां, छोटे भाई और अपनी होने वाली दुल्हन के साथ शॉपिंग करने गया था। गदरपुर से हर्षिल अपनी कार से दिल्ली गया था। जब सोमवार को लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ तो वो उसके बराबर वाली रोड से दूसरी तरफ को जा रहे थे। हर्षिल की कार का शीशा खुला होने के कारण उसे कांच के टुकड़े लगे। इससे वो घायल हो गया। इसके बाद हर्षिल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है। जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हर्षिल सेतिया की उम्र 28 वर्ष है। वो उधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के सरस्वती विहार का रहने वाला है। दिल्ली में घटित हुई घटना के बाद चम्पावत पुलिस ने जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग को तेज़ कर दी। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। पुलिस बल को लगातार रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट निरीक्षण और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना को दें। एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।

दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोग घायल हुए हैं। FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें जांच कर रही हैं। इस ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है। ये युवक अपने विवाह की शॉपिंग करने अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में गदरपुर का हर्षिल सेतिया पुत्र संजीव सेतिया घायल हुआ है। संजीव सेतिया ने बताया है कि हमारे बेटे की फरवरी में शादी है। वो शादी की शॉपिंग के लिए अपनी मां, छोटे भाई और अपनी होने वाली दुल्हन के साथ शॉपिंग करने गया था। गदरपुर से हर्षिल अपनी कार से दिल्ली गया था। जब सोमवार को लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ तो वो उसके बराबर वाली रोड से दूसरी तरफ को जा रहे थे। हर्षिल की कार का शीशा खुला होने के कारण उसे कांच के टुकड़े लगे। इससे वो घायल हो गया। इसके बाद हर्षिल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है। जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हर्षिल सेतिया की उम्र 28 वर्ष है। वो उधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के सरस्वती विहार का रहने वाला है।

दिल्ली में घटित हुई घटना के बाद चम्पावत पुलिस ने जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग को तेज़ कर दी। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। पुलिस बल को लगातार रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट निरीक्षण और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना को दें। एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।




  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!