देहरादून में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत देर रात माजरा चमन विहार के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई. कार में उठी लपटें कुछ ही सेकंड में विकराल रूप में बदल गईं और यह हादसा पेट्रोल पंप के बेहद करीब हुआ. जिसके कारण बडे़ हादसे का खतरा बना रहा. चालक द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर बमुश्किल काबू पाया. लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

चालक रजत निवासी देवबंद, सहारनपुर ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर को टैक्सी के रूप में चलाता है. गुरुवार शाम को वह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में बुकिंग छोड़ने के बाद आईएसबीटी की तरफ जा रहा था. निरंजनपुर सब्जी मंडी से आगे पेट्रोल पंप के सामने कार में अचानक आग लग गई. समय रहते वह कार से बाहर कूद गया. देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. साथ ही पास में पेट्रोल पंप होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका थी, लेकिन हादसा टल गया.

चालक द्वारा फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई और सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया,लेकिन तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थी. कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि कार में आग लगने से किसी भी तरह का कोई धमाका नहीं हुआ है और आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. साथ ही प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत 09 नवंबर की रात को दिलाराम चौक पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने स्कूटी सवार को पहले टक्कर मारी और इसके बाद काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था. घायल युवती को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया. युवती के पिता की तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!