सीएम धामी ने जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, मां के साथ पैतृक गांव भी पहुंचे

सीएम पुष्कर धामी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे हैं. यहां सीएम धामी ने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया.ऐतिहासिक जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझी संस्कृति का प्रतीक है. काली और गौरी नदी के संगम पर लगने वाले इस मेले ने कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापारिक मेलों के रूप में पहचान बनाई. धीरे-धीरे इस मेले को इतनी प्रसिद्धि मिली कि भारत के शहरों के साथ ही नेपाल और तिब्बत के व्यापारी भी यहां पहुंचने लगे. इस मौके पर डीडीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सहित आदि मौजूद रहे.

मेले के शुभारंभ के बाद सीएम धामी पहली बार अपने गांव टुंडी बारमौ पहुंचे. यहां सीएम धामी गांव की पगडंडी पर मां का हाथ पकड़े घूमते नजर आये. इस दौरान सीएम धामी ने इस दौरान गांव के लोगों से भी बातचीत की है.

पैतृक गांव में सीएम धामी ने ब्रह्मचारी मंदिर में पूजा-अर्चना की. सीएम धामी ने इसी गांव के प्राथमिक स्कूल से तीसरी तक की पढ़ाई की है. बाद में उनका परिवार यहां से खटीमा चला गया. इस मेले में भारत और नेपाल के व्यापारी पारंपरिक कपड़े, ऊनी सामान, जड़ी-बूटियां और हस्तशिल्प बेचते हैं. बता दें सीएम धामी दो दिन की कुमाऊं यात्रा पर हैं. सीएम ने इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही सीएम धामी कुमाऊं को कई सौगात भी दे रहे हैं.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!