कालनेमि के बाद अब बहरूपियों पर होगा सख्त एक्शन, बनभूलपुरा प्रकरण से सकते में सिस्टम

उत्तराखंड के बनभूलपुरा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार होने का बड़ा मामला सामने आने के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है. प्रदेश सरकार अब राज्यभर में पहचान तंत्र की बारीकी से पड़ताल करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की तैयारी में जुट गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर मानते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे बहरूपियों की पहचान कर उनके पूरे गैंग को जड़ से समाप्त किया जाए.

सरकारी प्रमाणपत्र प्रणाली की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवालों ने पूरी व्यवस्था को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है. फर्जी स्थाई प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार होने की आशंका को देखते हुए सरकार अब प्रदेशभर में बड़े स्तर पर पहचान और सत्यापन ड्राइव की रूपरेखा तैयार कर रही है. निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां कठोर सत्यापन प्रणाली लागू की जाए, ताकि ऐसे मामलों को जड़ से खत्म किया जा सके.

बनभूलपुरा प्रकरण के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि फर्जी पहचान के आधार पर बने दस्तावेज ना केवल प्रशासनिक सिस्टम के लिए चुनौती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा हैं. इसके मद्देनजर सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि संदिग्ध दस्तावेजों की तुरंत दोबारा जांच की जाए और जिला प्रशासन से लेकर तहसील स्तर तक पुन: परीक्षण अभियान चलाया जाए. साथ ही विभागों के बीच डेटा मैचिंग को मजबूत बनाने की पहल भी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी स्तर पर जानकारी में हेरफेर की गुंजाइश न बचे.

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को साफ कहा है कि पहचान प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों में शिथिलता न बरती जाए. जिन क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने या पहचान छिपाने के प्रयास सामने आए हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी. सरकार का मानना है कि समय रहते सख्ती अपनाने से भविष्य में बड़े फर्जीवाड़ों और संभावित विवादों को रोका जा सकता है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!