देहरादून में फिलहाल पुरानी नंबर प्लेट पर चालान नहीं, RTO ने लिया बड़ा फैसला

डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनवाने या फिर नंबर प्लेट खराब हो जाने के बाद दूसरे नंबर प्लेट अप्लाई करने के लिए केंद्रीय प्रबंधन मंत्रालय द्वारा बनाए गए HSRP पोर्टल पर उत्तराखंड का ऑप्शन नहीं आ रहा है. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुरानी गाड़ियों के नंबर प्लेट न बनने की वजह से वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, नए वाहन बिक्री करने वाले डीलरों से मजबूरन लोगों को मुंह मांगी कीमतों पर नंबर प्लेट बनवानी पड़ रही है.

ऐसा ही एक मामला देहरादून के कुछ युवाओं के जरिए सामने आया. इन युवाओं ने देवी कॉलेज के छात्र पदाधिकारी के साथ मिलकर देहरादून आरटीओ से मुलाकात की. यह समस्या आरटीओ के सामने रखी. स्थानीय युवा और सामाजिक कार्यकर्ता सचिन त्रिवेदी ने बताया उनके पुराने वाहन की नंबर प्लेट टूट गई थी. जिसके बाद उन्होंने मजबूरन कंपनी शोरूम पर जाकर नंबर प्लेट लगाई. जिसके लिए वाहन डीलर ने मुंह मांगे पैसे मांगे. उन्होंने देहरादून आरटीओ से इसकी शिकायत की.

वहीं, इसके अलावा देहरादून दव कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारी विशाल ने बताया यह समस्या कई लोगों के साथ आ रही है. जिसको लेकर उन्होंने देहरादून आरटीओ को अवगत कराया है. देहरादून आरटीओ से मांग की है कि जब तक पोर्टल पर उत्तराखंड में डुप्लीकेट नंबर प्लेट को लेकर निस्तारण नहीं होता तब तक पुरानी नंबर प्लेट पर चालान ना किया जाए.

वहीं, दूसरी तरफ देहरादून आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने युवाओं और छात्रसंघ की इस मांग को देखते हुए इस बार कार्रवाई की. उन्होंने ईटीवी भारत को बताया लोगों को आ रही समस्या वास्तविक है. इसको लेकर परिवहन विभाग काम कर रहा है. उन्होंने बताया परिवहन विभाग अपना एक अलग पोर्टल स्थापित कर रहा है. जिसमें नंबर प्लेट निर्माता को लेकर स्पष्ट जानकारी होगी.

उन्होंने कहा ही कोशिश की जाएगी कि इसमें नंबर प्लेट बनाने के मूल्य को भी सार्वजनिक रखा जाए. जब तक यह कार्य नहीं होता है तब तक के लिए देहरादून आरटीओ प्रशासन ने अपनी इंफोर्समेंट टीम को नंबर प्लेट पर चालान से संबंधित निर्देश दे दिये हैं. उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी है कि अगर किसी वाहन स्वामी की पुरानी नंबर प्लेट टूटी-फूटी या फिर किसी वजह से वह नहीं बन पा रहा है तो उसका चालान ना किया जाए.यही नहीं मनमाने दामों पर डुप्लीकेट नंबर प्लेट बना रहे वाहन डीलरों पर भी देहरादून आरटीओ ने कार्रवाई की बात कही है.

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत
    error: Content is protected !!