जगजीतपुर निवासी अरुण भदौरिया ने पेयजल निगम को भेजा कानूनी नोटिस, फर्जी रीडिंग व दोहरी बिलिंग का आरोप

जगजीतपुर, हरिद्वार के निवासी अरुण कुमार भदौरिया ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों को गंभीर बिलिंग अनियमितताओं के विरोध में कानूनी नोटिस जारी किया है। नोटिस में विभाग पर दोहरी लाइन, गलत रीडिंग, फर्जी बिल व अनुचित वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नोटिस में उल्लेख है कि उपभोक्ता ने एकल कनेक्शन के लिए मीटर नं० WB24JPJPJ3J638452618 तथा कनेक्शन नं० 2025/06/8452618 के आधार पर पेयजल कनेक्शन प्राप्त किया था, जो कि किचन व बाथरूम उपयोग हेतु नियमानुसार संचालित है। इसके बावजूद विभाग द्वारा मनमाने तरीके से दूसरी लाइन जोड़कर दोहरी बिलिंग की जा रही है, जबकि दूसरी लाइन पर कोई मीटर नहीं चलता और न ही उपभोक्ता उसका उपयोग करता है।

नोटिस में बताया गया है कि विभाग द्वारा जुलाई–अगस्त 2024, अप्रैल–मई 2025 एवं अगस्त–सितम्बर 2025 तक भेजे गए बिलों में गलत, रीसेट रीडिंग डालकर बिल बनाए गए, जबकि वास्तविक रीडिंग शून्य या बहुत कम थी। उपभोक्ता का कहना है कि उसके द्वारा नियमित बिल भुगतान के बावजूद विभाग गलत रीडिंग डालकर धनार्जन कर रहा है।

उपभोक्ता ने कई शिकायतें कार्यालय में दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर अब कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है।

मांगें व चेतावनी

नोटिस में विभाग को निर्देशित किया गया है कि—

  • तीन दिन के भीतर दोहरी लाइन हटाई जाए

  • एक ही लाइन का मीटर नियमानुसार पुनः स्थापित किया जाए

  • रीडिंग सही तरीके से दर्ज की जाए

  • फर्जी बिलों को रद्द कर सही बिल जारी किया जाए

साथ ही, उपभोक्ता ने विभाग को चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार न होने पर प्रशासनिक व न्यायालयिक कार्यवाही की जाएगी, तथा समस्त व्यय और क्षति की भरपाई विभाग से ही वसूली जाएगी।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत
    error: Content is protected !!