डोईवाला में मॉर्निंग वाक पर निकले शख्स को हाथी ने उठाकर पटका, अस्पताल में चल रहा उपचार

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. कहीं भालू जान ले रहा है तो कहीं गुलदार लोगों को अपना निवाला बना रहा है. कहीं बाघ का आतंक है तो कहीं पर हाथी इंसानों पर हमला कर उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे हैं. जिससे लोग काफी डर हुए हैं. ताजा मामला डोईवाला क्षेत्र का है. जहां हाथी ने एक शख्स पर हमला कर दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिस पर उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार रहा है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार यानी 23 नवंबर की सुबह ओएनजीसी से रिटायर्ड स्थानीय निवासी मनीराम थापा (उम्र 60 वर्ष) सुबह करीब 7 बजे के आस पास टहलने के लिए सोंग नदी के पुल के पास गए थे. तभी अचानक से एक हाथी का आ गया. जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक हाथी ने उन पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हाथी उठाकर भी पटका. जिसमें मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं, मॉर्निंग वाक पर निकले अन्य लोगों के शोर मचाने पर हाथी मनीराम को छोड़कर दूर चला गया. इसके बाद लोग आनन-फानन में मनीराम थापा को 108 की मदद से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले गए. जहां पर उनका अभी उपचार चल रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय काफी दहशत में है. उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है. ताकि, हाथी अन्य किसी पर हमला न कर पाए.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!