देहरादून विकासनगर के त्यूणी में 2 भाइयों समेत 3 लोग कमरे में मृत मिले, मुंह से निकल रहा था झाग

देहरादून जिले के त्यूणी में एक सनसनीखेज घटना हुई है. राजधानी से करीब 180 किलोमीटर दूर भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग एक कमरे में मृत मिले हैं. जहां ये लोग मृत मिले हैं, वहां कमरे से एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) का रिसाव पाया गया. बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग त्यूणी के इलाके में मकान बनाने का काम कर रहे थे.

देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के भूठ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन राज मिस्त्री मृत पाए गए हैं. मृतकों की पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप मे हुई है. प्रकाश और संजय सगे भाई थे. भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव निवासी प्रकाश उसका भाई संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले. बताया जा रहा है कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी. तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे. काफी दिनों से भूठ गांव में रह कर मकानों के निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे.

मृतकों की पहचान संदीप उम्र 25 साल पुत्र जमन सिंह निवासी ग्राम पट्यूड, तहसील त्यूणी, प्रकाश उम्र 35 साल पुत्र केवल राम निवासी ग्राम डिरनाड, तहसील त्यूणी, संजय उम्र 28 साल पुत्र केवल राम निवासी डिरनाड, तहसील त्यूणी के रूप में हुई है. इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है. राजस्व पुलिस फिलहाल तीनों की मौत का प्रथम दृष्टया कारण गैस के लीकेज को मान रही है. असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!