देहरादून में आज पीआरडी की रैतिक परेड की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सलामी ली – roglognews

देहरादून में आज पीआरडी की रैतिक परेड की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सलामी ली

राजधानी देहरादून में पीआरडी का स्थापना दिवस में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों को लेकर कई बड़ी घोषणाए की. सीएम धामी ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के ‘स्थापना दिवस’ पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली. साथ ही सभी लोगों को PRD के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस दौरान पीआरडी के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने और ड्यूटी के दौरान जवान के हॉस्पिटल में भर्ती होने पर उसे ड्यूटी पर ही माने जाने समेत कई घोषणाएं की.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. वहीं दिवंगत PRD जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी वितरित की. साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीआरडी जवानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी. ड्यूटी के दौरान किसी जवान को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उसे ड्यूटी पर ही माना जाएगा.

पीआरडी जवानों के उपचार अवधि में अधिकतम 6 माह तक मानदेय प्रदान किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रशासन को आवश्यक सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था और कई दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन निष्ठा के साथ कर रहे हैं. दंगों के दौरान ड्यूटी के समय पीआरडी जवान की मृत्यु होने पर परिवार को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है.

वहीं अति-संवेदनशील ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया गया है. सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं. करीब 10 सालों की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत हुए पीआरडी जवानों को 18 लाख रुपए का एकमुश्त सेवा-भत्ता दिया है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीआरडी जवानों ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तत्पर से कार्य किया है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!