धारा 223 के बीच आंदोलनकारी वकील करेंगे घंटाघर पर प्रदर्शन, बोले- ‘झुकेंगे नहीं’, पुलिस ने चेताया – roglognews

धारा 223 के बीच आंदोलनकारी वकील करेंगे घंटाघर पर प्रदर्शन, बोले- ‘झुकेंगे नहीं’, पुलिस ने चेताया

कानून की लड़ाई लड़ने वाले और कानून का पालन करवाने वाले 22 दिसंबर को आमने-सामने हो सकते हैं. दरअसल, 22 दिसंबर को आंदोलनकारी वकील अपनी मांगों को लेकर घंटाघर पर घेराव करने जा रहे हैं. तो वहीं पिछले दिनों एसएसपी ने घंटाघर सहित शहर के अन्य मुख्य चौराहों पर बीएनएस धारा 223 लगा दी गई और उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही गई है.

दरअसल, पिछले एक महीने से बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हरिद्वार रोड पर नए न्यायालय परिसर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान बार एसोसिएशन की मंत्री ओर अधिकारियों ने कई स्तर की बातचीत हो गई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है.

बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का कहना है कि इन बातचीतों में मिले आश्वासन के बाद भी अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया. हालांकि, बार एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है, लेकिन अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 22 दिसंबर को घंटाघर पर बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता पूरे दिन प्रदर्शन करेंगे.

बार एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है कि एसएसपी अजय सिंह ने घंटाघर पर प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए बीएनएस की धारा 223 लगा दी है, लेकिन अधिवक्ता घंटाघर पर प्रदर्शन के रोक के बावजूद घेराव करेंगे. साथ ही कहा कि अगर अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेंगे.

वहीं, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर में वकीलों और अन्य कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है, जिस कारण उन्हें आवंटित की गई भूमि कम पड़ रही है. देहरादून में 5 हजार अधिवक्ता, पांच हजार टाइपिस्ट और वेंडरों के अलावा कई वादकारियों का कोर्ट आना जाना लगा रहता है, लेकिन उनके लिए परिसर में पर्याप्त जगह तक नहीं है, जिस कारण उन्हें आवंटित भूमि कम पड़ रही है.

बार एसोसिएशन की मांग है कि चेंबर निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित की जाए. जिला जज न्यायालय परिसर में सिविल कंपाउंड हरिद्वार रोड की जमीन भी अधिवक्ताओं को चेंबर निर्माण के लिए मिलनी चाहिए.

बता दें, आगामी शीतकालीन यात्रा, पर्यटन सीजन, क्रिसमस, नववर्ष और स्कूलों की छुट्टियों के मद्देनजर काफी संख्या में पर्यटकों के देहरादून और आस-पास के पर्यटक स्थलों पर आने की संभावना है. वहीं, वर्तमान में शादियों का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में शहर में आए दिन होने वाले धरना प्रदर्शनों, जुलूसों आदि के कारण जाम की स्थिति रहती है, जिसस आम जनता को बड़ी असुविधा होती है.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, इसी स्थिति को देखते हुए घंटाघर, गांधी पार्क, परेड ग्राउंड और उसके आस-पास के क्षेत्र जैसे कनक चौक, एस्ले हाल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक और बुद्धा चौक आदि स्थानों पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभा यात्रा, रैली आदि का आयोजन करने पर रोक है. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की नारेबाजी करने या बिना अनुमति के लाउड स्पीकरों का प्रयोग करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*
    error: Content is protected !!